True Balance Personal Loan: आवेदन करने से पहले किन-किन बातों को ध्यान रखना चाहिए
अगर आप True Balance Personal Loan के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो मेरा सुझाव है कि आवेदन करने से पहले नीचे दी गई बातों पर एक बार जरूर ध्यान दें। इससे बाद में किसी तरह की परेशानी होने की संभावना काफी कम हो जाती है। आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता (Eligibility) जरूर जांच लें। केवल आधिकारिक True Balance ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और अपने दस्तावेज़ों के अनुसार ही भरें। PAN Card, Aadhaar Card और बैंक खाते की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति की नहीं, बल्कि अपनी ही दें। लोन राशि, ब्याज दर, EMI, प्रोसेसिंग फीस, लोन अवधि और सभी नियम एवं शर्तों (Terms & Conditions) को ध्यान से पढ़ लें। उतना ही लोन लें, जितनी वास्तव में आपको जरूरत हो और जिसकी EMI आप समय पर चुका सकें। OTP, UPI PIN, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर किसी बात को लेकर संदेह हो, तो आवेदन पूरा करने से पहले True Balance की आधिकारिक सहायता (Support) से संपर्क करें। मेरी सलाह: जल्दबाजी में लोन के लिए आवेदन न करें। पहले सभी जानकारी अच्छी तरह समझ लें और त...